दिवाली से पहले किसानों को मिलने जा रही बड़ी सौगात, PM मोदी इस दिन जारी करेंगे PM- KISAN की किस्त

Edited By meena, Updated: 28 Oct, 2026 09:23 PM

pm modi to release the next installment of the pm kisan scheme on october 30

दीवाली से पहले किसानों को मोदी सरकार बड़ी सौगात देने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर को प्रधानमंत्री किसान सम्मान...

डेस्क : दीवाली से पहले किसानों को मोदी सरकार बड़ी सौगात देने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि' (PM-Kisan) योजना की 24वीं किस्त जारी करेंगे। इससे देश भर के 9.34 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को 18,680 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता मिलेगी। पीएम मोदी यह किस्त गुजरात के बनासकांठा जिले के भिलडी से जारी करेंगे। इस योजना के तहत मध्य प्रदेश के 80 लाख से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा।

कृषि मंत्री जीतू वाघाणी ने बुधवार को भिलडी में राष्ट्रीय स्तर के 'PM किसान उत्सव दिवस' कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के बाद बताया कि इस किस्त के तहत गुजरात के 52.33 लाख से अधिक किसान परिवारों को 1,051 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मिलेगी। वाघाणी ने कहा, "PM-किसान योजना की पहली 23 किस्तों के जरिए देश भर के 11 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को 4.47 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि बांटी गई है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी के भी मौजूद रहने की उम्मीद है।

बता दें कि इस योजना के तहत केंद्र सरकार 6 हजार रुपए वार्षिक सहायता राशि देती है। जो वर्ष में 2 हजार के रुप में तीन किस्तों के रुप में जारी किए जाते हैं। वहीं मध्य प्रदेश राज्य सरकार भी 'मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना' के तहत 6,000 प्रति वर्ष अतिरिक्त देती है, जिस हिसाब से कुल सहायता 12,000 प्रति वर्ष हो जाती है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!