Edited By meena, Updated: 15 Oct, 2026 02:16 PM

इन दिनों हर तरफ नवरात्रि की धूम है। कुछ ही दिनों में दशहरा और दीवाली भी आने वाली है और साथ ही शुरु होने वाली है छुट्टियों...
डेस्क : इन दिनों हर तरफ नवरात्रि की धूम है। कुछ ही दिनों में दशहरा और दीवाली भी आने वाली है और साथ ही शुरु होने वाली है छुट्टियों की भरमार। जी हां त्योहारी सीजन शुरु हो चुका है। इस समय नवरात्र का पावन पर्व चल रहा है। नवरात्रि के ठीक बाद दहशरा का त्योहार आने वाला है और ये सिलसिला दीवाली तक चलता रहेगा। ऐसे में शिक्षा विभाग ने अभी से ही दहशरा और दीवाली की छुट्टियों को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है।
छत्तीसगढ़ शासन ने त्योहारी सीजन पर स्कूलों में छुट्टियों को लेकर नोटिफिकेशन जारी की है। जारी आदेश के अनुसार, इस बार दशहरा में पांच दिनों की छुट्टी मिलेगी। यानी अवकाश 17 अक्टूबर से शुरू होगा और 21 अक्टूबर तक रहेगा। साथ ही दिवाली की भी छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। दिवाली पर भी पांच दिनों की छुट्टी का ऐलान किया है। यानी 6 नवंबर से लेकर 10 नवंबर तक छुट्टी दी गई है।

बता दें कि इससे पहले सीएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में एक और सरकारी छुट्टी का ऐलान कर चुके हैं। सीएम साय ने अग्रसेन जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘अग्र महाकुंभ 2026’ के शुभारंभ के मौके पर अग्रसेन जयंती के अवसर पर छुट्टी की घोषणा की थी।
शीतकालीन अवकाश की घोषणा
वहीं, शीतकालीन को लेकर भी घोषणा कर दी गई है। इस बार शीतकालीन अवकाश 5 दिनों का रहेगा। यह छुट्टियां 24 दिसंबर से शुरू होकर 28 दिसंबर तक रहेगी।