कुछ दिन पहले लॉन्च हुई मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा की चलती Bus में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी

Edited By meena, Updated: 06 Oct, 2026 02:13 PM

chief minister s sugam bus service suddenly caught fire

उज्जैन के रामवास क्षेत्र में मंगलवार को मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा की एक बस में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते इसने पूरी बस को झकड़ लिया

उज्जैन (विशाल सिंह) : उज्जैन के रामवास क्षेत्र में मंगलवार को मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा की एक बस में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते इसने पूरी बस को झकड़ लिया। देखते ही देखते बस धूंधूं कर जलने लगी और आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना दमकल टीम को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंच टीम ने आग पर काबू पाया। तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। इंदौर रोड पर चलती बस में आग लगने से सनसनी फैल गई। हादसा रामवासा गांव के पास हुआ। यहां आसपास के रहवासी और दुकानदारों ने आग बुझाने की कोशिश की। सूचना पर दमकल की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची घटना से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया।

PunjabKesari

आग लगने की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। बस में कोई सवार था या नही इसकी भी पड़ताल की जा रही है। हालांकि जानकारी मिल रही है कि टायर फटने से हादसा हुआ है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।

सवालों के घेरे में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा

बता दें कि हाल ही में सीएम मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकटी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश को मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का तोहफा दिया था। जिसके 25 सितंबर 2026 को भोपाल के बीएचईएल दशहरा मैदान में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया । इस दौरान 7 प्रमुख शहरों के लिए 351 इंटरसिटी और इंट्रासिटी बसों को हरी झंडी दिखाई गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!