Edited By Vandana Khosla, Updated: 09 Sep, 2026 09:37 AM

भोपाल (इज़हार हसन ख़ान): मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में से भयानक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां एसडीएम की कार हादसे का शिकार हुई है। बताया गया कि राजस्व निगम के ज्वाइंट रेवेन्यू कमिश्नर राजीव नंदन श्रीवास्तव की अर्टिगा कार में अचानक आग लग गई।...
भोपाल (इज़हार हसन ख़ान): मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में से भयानक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां एसडीएम की कार हादसे का शिकार हुई है। बताया गया कि राजस्व निगम के ज्वाइंट रेवेन्यू कमिश्नर राजीव नंदन श्रीवास्तव की अर्टिगा कार में अचानक आग लग गई। हादसे के दौरान कार में अधिकारी समेत 2 लोग सवार थे। घटना में अधिकारी की ड्यूटी में अटैच कार जालकर खाक हुई है। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक, 8 सितंबर की शाम ड्यूटी खत्म होने के बाद ड्राइवर, राजीव नंदन श्रीवास्तव को उनके घर छोड़ने आफिस से वापस लौट रहा था।। इसी दौरान उनके घर के नज़दीक दाता कालोनी में सीटीओ रोड, बाजार के आगे मोड़ के पास, एक राहगीर ने कार को रोककर ड्राइवर को बताया कि कार के बोनट से धुआं और आग निकल रही है।

राहगीर की सूचना मिलते ही कार को तत्काल रोका गया और राजीव नंदन श्रीवास्तव बिना समय गंवाए कार से बाहर निकल गए। इसके कुछ ही देर बाद आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरी अर्टिगा आग की चपेट में आ गई।बताया जा रहा है कि अगर करीब पांच मिनट की भी देरी हो जाती तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी, क्योंकि उस समय अधिकारी अपने घर पहुंचने वाले थे। समय रहते कार से बाहर निकलने के कारण उनकी जान बच गई।
घटना की सूचना तत्काल 112 और फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक अर्टिगा पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। मामले की शिकायत खजूरी थाना पुलिस में दी गई है। पुलिस अब कार में आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।