MP में अचानक 11 IAS अफसरों के तबादले, सरकार ने जारी किए आदेश

Edited By Himansh sharma, Updated: 05 Sep, 2026 05:09 PM

mp transfers 11 ias officers suddenly orders issued

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दुबई दौरे से पहले मध्यप्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है।

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दुबई दौरे से पहले मध्यप्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने एक साथ 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस सूची में सचिव स्तर से लेकर अपर सचिव स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

PunjabKesari

तबादला सूची में सबसे अहम बदलाव सागर संभाग के कमिश्नर के पद पर हुआ है। सरकार ने अनिल सुचारी को इस जिम्मेदारी से हटाते हुए दिलीप कुमार को सागर संभाग का नया कमिश्नर नियुक्त किया है।वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग में भी महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। विभाग की आयुक्त निधि निवेदिता को नई जिम्मेदारी देते हुए ओएसडी, शहर राजस्व आयुक्त के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही उन्हें आयुक्त भू-अभिलेख का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

PunjabKesari

इसी क्रम में श्रम आयुक्त संदीप जीआर को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें ओएसडी सह आयुक्त, महिला एवं बाल विकास विभाग बनाया गया है। इसके अलावा संदीप जीआर को मिशन संचालक, अटल बिहारी वाजपेयी बाल आरोग्य एवं पोषण मिशन की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को आगामी दिनों में विभागीय कामकाज को और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। 11 आईएएस अधिकारियों की पूरी तबादला सूची में कई विभागों में जिम्मेदारियों का पुनर्गठन किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!