MP में फिर बदला मौसम का मिजाज! 2 सिस्टम सक्रिय, इन 14 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Edited By Himansh sharma, Updated: 23 Aug, 2026 10:43 AM

s active heavy rain in 14 districts

मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के पूर्वी और मध्य हिस्सों में बारिश का दौर बना हुआ है।

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के पूर्वी और मध्य हिस्सों में बारिश का दौर बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, एक साथ दो मौसमी सिस्टम सक्रिय होने के कारण आने वाले दिनों में कई जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने और निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनने की संभावना है।

राजधानी भोपाल स्थित मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के 14 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इनमें श्योपुर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, डिंडौरी और सीधी शामिल हैं। इन जिलों में कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है।

इन जिलों में भी बरसेंगे बादल

भारी बारिश वाले जिलों के अलावा प्रदेश के कई अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। भोपाल, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम और हरदा में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

इसके साथ ही ग्वालियर, गुना, दतिया, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, मंडला, रीवा, सतना, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है।

26 अगस्त तक बना रहेगा बारिश का असर

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 23 से 26 अगस्त तक मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। पूर्वी मध्य प्रदेश में इसका असर अपेक्षाकृत ज्यादा रहने की संभावना है, जबकि मध्य क्षेत्र के कुछ जिलों में भी मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।

लगातार हो रही बारिश से जहां किसानों को फसलों के लिए राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं नदी-नालों और जलाशयों के आसपास रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। तेज बारिश की स्थिति में निचले इलाकों में जलभराव और आवागमन प्रभावित होने जैसी परिस्थितियां बन सकती हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!