महाकाल के दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं की वैन की ट्राले से भीषण टक्कर, 6 की मौत

Edited By meena, Updated: 09 Aug, 2026 04:09 PM

6 killed in road accident in dhar

मध्य प्रदेश के धार जिले में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर दर्दनाक हादसे में छह युवकों की मौत हो गई। हादसा...

धार: मध्य प्रदेश के धार जिले में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर दर्दनाक हादसे में छह युवकों की मौत हो गई। हादसा ग्राम पंचकवासा के पास करीब दोपहर एक बजे हुआ। यहां तेज रफ्तार ट्रॉले ने सामने से आ रही मारुति ईको वैन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार छह युवकों ने मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए बदनावर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, सभी मृतक गुजरात के वडोदरा के निवासी थे और उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करके वापस लौट रहे थे। इसी दौरान धार में वैन को रॉन्ग साइड से आ रहे ट्राले ने टक्कर मार दी। ट्राले में लोहे का सामान भरा हुआ था। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की कारणों की जांच शुरु की।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारुल बेलापुरकर ने बताया कि बदनावर से लगभग चार किलोमीटर दूर पंचक वासा के निकट उज्जैन की ओर से आ रहे एक कंटेनर ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने कहा, "मृतकों में सभी गुजरात के रहने वाले थे। अब तक चार मृतकों की पहचान हो चुकी है। शेष की पहचान की जा रही है। कंटेनर ट्रक के आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया गया है।"

बेलापुरकर ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मृतकों के बारे में विस्तृत जानकारी मिलते ही सभी से साझा की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!