दतिया नतीजे : छठे राउंड की काउंटिंग पूरी, कांग्रेस का पलड़ा भारी, घनश्याम सिंह ने बनाई अच्छी बढ़त

Edited By meena, Updated: 03 Aug, 2026 12:30 PM

datia results counting for the sixth round is complete congress holds the uppe

मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार सुबह मतगणना शुरू चुकी है। पांचवे राउंड की मतगणना क बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह...

दतिया: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार सुबह मतगणना शुरू चुकी है। पांचवे राउंड की मतगणना क बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह 308 वोटों से आगे रहे। वहीं अब छठे राउंड की काउंटिंग में भी यह बढ़त बरकरार है। छठे राउंड की बात करें तो छठे राउंड की काउंटिंग के बाद कांग्रेस- 4809, भाजपा -3331 और असपा प्रत्याशी दामोदर यादव वोटों पर चल रहे हैं। छठवे राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 1478 की लीड आगे चल रहे हैं। 6वे राउंड में कांग्रेस कुल 1786 वोट से आगे हैं। सातवें राउंड की मतगणना होना शुरु हो रही है। मतगणना के 15 राउंड होने हैं।

लाइव अपडेट्स

छठवे राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 1786 वोटों से आगे

दतिया उपचुनाव 2026
राउंड नंबर:-  6
घनश्याम सिंह कांग्रेस:-  4809
आशुतोष तिवारी भाजपा:- 3331
दामोदर यादव आसप:- 914
6वे राउंड कांग्रेस को 1478 की लीड 
6वे राउंड में कुल कांग्रेस 1786 वोट से आगे

दतिया उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आशुतोष तिवारी, कांग्रेस के घनश्याम सिंह तथा सरकारी नौकरी छोड़कर राजनीति में आईं किन्नर संजना, असपा प्रत्याशी दामोदर यादव सहित कुल 21 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतगणना 15 राउंड में पूरी की जाएगी। इसके लिए 21 टेबल लगाए गए हैं, जिनमें 20 टेबल इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की मतगणना और एक टेबल डाक मतपत्रों की गिनती के लिए निर्धारित है। पूरी प्रक्रिया में लगभग 350 अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। निर्वाचन आयोग के अनुसार हर राउंड के बाद प्रत्याशियों को डाले गए वोटों की जानकारी दी जाएगी। मतगणना दल सुबह करीब सवा पांच बजे बस से दतिया पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पहुंचा। भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी भी मतगणना स्थल पर पहुंचकर अपनी जीत का दावा दोहराया। उल्लेखनीय है कि दतिया विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को सहकारी ग्रामीण विकास बैंक धोखाधड़ी मामले में दो वर्ष की सजा होने के बाद रिक्त हुई थी। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में राजेंद्र भारती ने तत्कालीन गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को 7,742 मतों से पराजित किया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!