BJP प्रदेश अध्यक्ष हादसे का शिकार,खड़े ट्रक से टकराई कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त, मेडिकल कॉलेज में कराए गए भर्ती

Edited By Desh Raj, Updated: 29 Jul, 2026 06:22 PM

breaking news bjp state president meets with an accident

छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सड़क हादसे

(रायपुर) : छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ जब किरण देव मध्य प्रदेश के छतरपुर से वापिस लौट रहे थे। हादसे में छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को कमर और हाथ में चोट लगी है। इस हादसे के बाद उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया और इलाज के लिए झांसी रेफर किया गया है। सूत्रों को कहना है कि  उनकी स्थिति को देखते हुए हेलीकॉप्टर से रायपुर लाने की तैयारी की जा रही है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक यूपी के झांसी ललितपुर के बीच किरण देव की कार हादसे का शिकार हुई है। ललितपुर कोतवाली तालबेहट इलाके में एनएच-44 पर खड़े ट्रक में पीछे से छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की कार टकरा गई। हादसे में किरण सिंह देव और चालक गौतम कुमार घायल हो गए। दोनों को पहले सीएचसी तालबेहट में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद किरण देव सिंह और चालक की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!