Edited By Vandana Khosla, Updated: 17 Jul, 2026 11:11 AM

MP desk: मध्यप्रदेश में दतिया उपचुनाव को लेकर भाजपा-कांग्रेस में घमासान मचा है। दोनों पार्टियां उपचुनाव में जीत के लिए पूरी ताकत झोंक रहीं है। दरअसल, भाजपा ने नरोत्तम मिश्रा को चुनाव संचालन समिति का प्रमुख बना दिया है। जिसके बाद नरोत्तम रणनीति...
MP desk: मध्यप्रदेश में दतिया उपचुनाव को लेकर भाजपा-कांग्रेस में घमासान मचा है। दोनों पार्टियां उपचुनाव में जीत के लिए पूरी ताकत झोंक रहीं है। दरअसल, भाजपा ने नरोत्तम मिश्रा को चुनाव संचालन समिति का प्रमुख बना दिया है। जिसके बाद नरोत्तम रणनीति संभालेंगे। इधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी भी आज से मोर्चा संभालेंगे। ऐसे में राजनीतिक दलों में और तेज घमासान देखने को मिलेगा।
जानकारी के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी ने नरोत्तम मिश्रा को चुनाव संचालन समिति का प्रमुख बना दिया है। इस दौरान बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर नरोत्तम रणनीति संभालेंगे। इसके अलावा समिति में अन्य 32 लोगों को जगह दी गई है। जिसमें कई वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, चुनाव अभियान प्रमुख का जिम्मा पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया और सह- प्रमुख प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत को दिया गया है। वहीं, पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार दोपहर शहर के होटल रतन रॉयल में समर्थकों की बैठक की। उन्होंने एसपी को चेताते हुए कहा कि वे भूलने वाले प्राणी नहीं हैं और दोस्ती-दुश्मनी दोनों याद रखते हैं।
कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशी घनश्याम सिंह के पक्ष में ताकत झोंक दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी साइक्लोथॉन से निपटकर अब शुक्रवार से दो दिन दतिया में ही रहेंगे। वे वहां चुनाव की कमान संभालेंगे। वे संगठनात्मक बैठकों के साथ कई क्षेत्रों में प्रचार भी करेंगे। पटवारी के साथ अन्य नेता भी दतिया पहुंचेंगे और सभाओं का आयोजन कराएंगे। वे रूठे हुए नेताओं को मनाने का भी काम करेंगे।