Edited By Desh Raj, Updated: 17 Jul, 2026 05:08 PM

दतिया का दंगल आए दिन के साथ रोचक होता जा रहा है। कांग्रेस के लिए जहां अवधेश नायक टेंशन पैदा कर रहे थे,वहीं भाजपा के नरोत्तम मिश्रा का बयान भी वायरल हो रहे हैं। दतिया को मजबूत करने के लिए अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मोर्चा संभाल लिया...
(दतिया): दतिया का दंगल आए दिन के साथ रोचक होता जा रहा है। कांग्रेस के लिए जहां अवधेश नायक टेंशन पैदा कर रहे थे,वहीं भाजपा के नरोत्तम मिश्रा का बयान भी वायरल हो रहे हैं। दतिया को मजबूत करने के लिए अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मोर्चा संभाल लिया है। जीतू पटवारी आज से दो दिन दतिया में कमान संभालेंगे और प्रचार करंगे।
कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी घनश्याम सिंह के पक्ष में ताकत झोंक दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी साइक्लोथॉन से निपटकर अब शुक्रवार से दो दिन दतिया में ही रहेंगे। वे वहां पार्टी प्रचार को धार देने की कोशिश करेंगें। जहां भाजपा पहले ही मोर्चा पर डट चुकी है वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दतिया पहुंच चुके हैं। पटवारी संगठनात्मक बैठकों के साथ कई क्षेत्रों में प्रचार भी करेंगे। पटवारी के साथ कांग्रेस के दूसरे नेता भी दतिया पहुंचकर सभाओं का आयोजन करेंगे । वे रूठे हुए नेताओं को मनाने का भी काम करेंगे।
चुनावी घमासान तेज
दतिया में सियासी घमासान तेज हो चुका है, दोनों पार्टियां एक दूसरे को धूल चटाने के लिए पूरा जोर लगा रही हैं। इसी बीच दोनों दलों के लिए अपने-अपने नेताओं के बयान और रुख भी चिंता का सबब बने हुए हैं। जहां बीजेपी से टिकट कटने के बाद नरोत्तम समर्थकों ने बवाल किया था वहीं कांग्रेस के बड़े नेता अवधेश नायक के बोल भी पार्टी के सांसत में डाल रहे औऱ उनके रुख से साफ है कि वो बड़ा फैसला ले सकते हैं।
दरअसल दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अवधेश नायक अचानक चुनावी राजनीति के केंद्र में आ गए हैं। कांग्रेस और भाजपा, दोनों ही दल उन्हें अपने पक्ष में बनाए रखने अथवा साधने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। कांग्रेस नायक को मनाने में जुटी है, जबकि भाजपा उन्हें अपने पाले में लाने की संभावनाएं तलाश रही है। वहीं राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नायक का रुख उपचुनाव के समीकरणों पर निर्णायक असर डाल सकता है क्योकि वो क्षेत्र की राजनीति में पकड़ रखते हैं। भाजपा ने भी इस राजनीतिक अवसर को भुनाने की कवायद तेज कर दी है। भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी अवधेश नायक के घर पहुंचे और उनसे मुलाकात की थी।