भारी संकट में BJP, अब दतिया जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष सहित 291 बूथ अध्यक्षों के इस्तीफे से हड़कंप

Edited By Desh Raj, Updated: 10 Jul, 2026 09:52 PM

resignation of 291 booth presidents including datia district panchayat president

दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस्तीफों का दौर ऐसा चला है जो रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब बड़ी खबर सामने आ रही है कि दतिया के जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष सहित 291 बूथों के...

(दतिया): दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस्तीफों का दौर ऐसा चला है जो रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब बड़ी खबर सामने आ रही है कि दतिया के जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष सहित 291 बूथों के अध्यक्षों ने भी इस्तीफा देकर हलचल मचा दी है।

दतिया में बड़े स्तर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के इस्तीफे जारी हैं। भाजपा के जिलाध्यक्ष रघुवीर सरण सहित सभी पदाधिकारियों के इस्तीफे दे दिए हैं।  सभी भाजपा पार्षदों ने भी इस्तीफे  देकर विरोध का बिगुल फूंक दिया है। दतिया में भाजपा के लिए ये मुश्किल घड़ी समझी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक दतिया भाजपा कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। जिला अध्यक्ष से लेकर नगर मंडल तक सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया अपना इस्तीफा भाजपा कार्यालय को भेज दिया है। समर्थको का कहना है कि नरोत्तम मिश्रा अमित साह के खास हैं और प्रदेश के नेता उन्हें पसंद नहीं करते हैं, वे नहीं चाहते कि नरोत्तम मिश्रा मुख्यमंत्री बने। इसलिए वो अमित शाह से अपील करते हैं कि नरोत्तम मिश्रा को टिकट दिया जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो सब इस्तीफा दे देंगें।

पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के टिकट कटने से नाराज कार्यकर्ताओं ने हाइवे  भी जाम कर दिया। और 5  किलोमीटर तक जाम लग गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के खिलाफ भी नारेबाजी की गई है। नरोत्तम मिश्रा के टिकट कटने से दतिया में भारी बवाल हो रहा है औऱ पार्टी में बड़ा विद्रोह हो गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!