Edited By Vandana Khosla, Updated: 13 Jul, 2026 10:32 AM

MP desk: मध्यप्रदेश में दतिया उपचुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। यहां भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गई है। जारी सूची में मुख्यमंत्री मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री समेत संगठन के बड़े चेहरों को शामिल किया गया है। खास बात यह है कि इस...
MP desk: मध्यप्रदेश में दतिया उपचुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। यहां भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गई है। जारी सूची में मुख्यमंत्री मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री समेत संगठन के बड़े चेहरों को शामिल किया गया है। खास बात यह है कि इस सूची में नरोत्तम मिश्रा का नाम 16वें नंबर है। जोकि राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
दरअसल, दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची तैयार की जानी थी। इसके लिए बीती 11 जुलाई को प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष को सूची भेजी गई थी। जोकि आज यानी 13 जुलाई सोमवार सुबह को सामने आई है। जारी सूची के मुताबिक, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा प्रचार लिस्ट में शामिल हैं।
वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक को स्टार प्रचारकों के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल, तथा वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय और राकेश सिंह भी दतिया उपचुनाव में स्टार प्रचारकों की भूमिका निभाएंगे।
