Edited By Himansh sharma, Updated: 02 Jul, 2026 07:11 PM

मध्य प्रदेश भाजपा में संगठनात्मक विस्तार का सिलसिला लगातार जारी है।
भोपाल: मध्य प्रदेश भाजपा में संगठनात्मक विस्तार का सिलसिला लगातार जारी है। पार्टी नेतृत्व एक के बाद एक नई नियुक्तियों के जरिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर तेजी से काम कर रहा है। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Hemant Khandelwal की सहमति से भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के विभिन्न जिलों के नए जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है।
जारी सूची के साथ ही अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला स्तर के संगठन को नई जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। पार्टी का मानना है कि इन नियुक्तियों से संगठन की कार्यक्षमता बढ़ेगी, कार्यकर्ताओं में नया उत्साह आएगा और आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सकेगा।
भाजपा प्रदेश संगठन इन दिनों लगातार विभिन्न मोर्चों, प्रकोष्ठों और जिला इकाइयों में नियुक्तियां कर रहा है। इसे आगामी चुनावी तैयारियों के साथ-साथ संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि नए पदाधिकारियों की नियुक्ति से जिले स्तर पर संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी की जनसंपर्क गतिविधियों में भी तेजी आएगी।
पार्टी द्वारा जारी इस सूची के बाद नव-नियुक्त जिला अध्यक्षों को कार्यकर्ताओं और समर्थकों की ओर से लगातार बधाइयां मिल रही हैं। संगठन ने सभी पदाधिकारियों से पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया है।