भाजपा में बड़ी टूट! एक साथ 6 BJP नेताओं ने दिया इस्तीफा, राजनीतिक गलियारों में मचा सियासी भूचाल

Edited By Vandana Khosla, Updated: 23 Jun, 2026 10:49 AM

major rift in the bjp six bjp leaders resigned simultaneously

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य में से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां कोंडागांव जिले के नगर पंचायत केशकाल में भाजपा के छह पार्षदों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। बताया जा रहा है कि सभी पार्षदों ने अपना इस्तीफा भाजपा मंडल...

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य में से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां कोंडागांव जिले के नगर पंचायत केशकाल में भाजपा के छह पार्षदों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। बताया जा रहा है कि सभी पार्षदों ने अपना इस्तीफा भाजपा मंडल अध्यक्ष लंबोदर सलाम को सौंप दिया है। हालांकि संगठन की ओर से अभी तक इस्तीफों की औपचारिक पुष्टि या स्वीकृति नहीं की गई है। राजनीति में हुए इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, कोंडागांव जिले के नगर पंचायत केशकाल की राजनीति में एक बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। यहां एक साथ छह पार्षदों ने अपना इस्तीफा भाजपा मंडल अध्यक्ष लंबोदर सलाम को सौंप दिया है। भाजपा के स्थानीय संगठन के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है। वहीं, इस घटनाक्रम के पीछे की वजह पार्टी के भीतर लंबे समय से चल रही नाराजगी और आपसी खींचतान बताई गई है। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष सेवकराम नेताम ने बताया कि पार्षदों ने अपने इस्तीफे मंडल अध्यक्ष को सौंपे है। इसके बाद मंडल अध्यक्ष के  माध्यम से उन्हें व्हाट्सएप पर भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि मामले पर संगठन स्तर पर चर्चा की जा रही है।

बता दें कि नगरीय निकायों के उपचुनाव में भाजपा ने पांच में से तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी। लेकिन, बावजूद इसके भाजपा संगठन पूरी तरह असंतुष्ट है। ऐसे में पार्टी ने चुनाव परिणामों की गहन समीक्षा शुरू कर दी है। जीत वाली सीटों के साथ-साथ उन क्षेत्रों पर भी फोकस किया जा रहा है, जहां भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। इस बीच अब अलग—अलग जगहों से बीजेपी नेताओं की नाराजगी सामने आने के बाद इस्तीफा का दौर शुरू हो गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!