राज्य में मचा सियासी घमासान! राहुल गांधी के प्रदेश प्रवास पर BJP विधायक का तीखा हमला, बोले- दिल्ली से आ रहा है जोकर

Edited By Vandana Khosla, Updated: 20 Jun, 2026 11:47 AM

political turmoil erupts in the state bjp mla launches a scathing attack on

रायपुरः कल यानी 21 जून को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी छत्तीसगढ़ आएंगे। इस दौरान वह जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे। वहीं, उनके आगमन को लेकर प्रदेश में सियासत गरमाई है। नेताओं में बयानबाजी तेज हो गई है।...

रायपुरः कल यानी 21 जून को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी छत्तीसगढ़ आएंगे। इस दौरान वह जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे। वहीं, उनके आगमन को लेकर प्रदेश में सियासत गरमाई है। नेताओं में बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने राहुल गांधी के प्रदेश प्रवास पर तीखा बयान दिया है। बोले- दिल्ली से जोकर आ रहा है। वहीं, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने पलटवार करते हुए कहा कि पुरंदर मिश्रा मेंटली डिस्टर्ब हो चुके हैं।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू होने जा रहा है। शिविर में प्रदेशभर के जिला अध्यक्षों और संगठन पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। वहीं, 21 जून को राहुल गांधी रायपुर पहुंचेंगे और करीब साढ़े पांच घंटे तक प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद रहकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसी बीच भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस नेता पर तीखा हमला बोला है।

भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस नेता पर हमला जारी रखते हुए कहा कि जो राहुल राम को काल्पनिक मानते है। अब वह राम के मामा गांव आ रहे हैं, उनका स्वागत है। कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार में लिप्त रही है। ऐसे में राहुल गांधी पदाधिकारियों को आलू से सोना निकालकर छत्तीसगढ़ को समृद्ध बनाने की कला सिखाएंगे?

वहीं, पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय ने पलटवार करते हुए कहा कि पुरंदर मिश्रा मेंटली डिस्टर्ब हो चुके हैं, उन्हें पागलखाने में एडमिट करने का समय आ गया है। भाजपा वाले अगर इलाज के लिए नहीं ले जा पा रहे हैं, तो कांग्रेस इलाज कराने के लिए तैयार है। ऐसे में राज्य में नेताओं के बीच बयानबाजी से सियासत गरमाई है।  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!