BJP विधायक ने ड्राइवर को जड़ा थप्पड़, बिजली कटौती के सवाल पर मचा बवाल; Video वायरल

Edited By Vandana Khosla, Updated: 13 Jun, 2026 04:36 PM

bjp mla slaps driver uproar ensues over question about

सतनाः मध्य प्रदेश के सतना जिले में से एक बेहद चौंकानें वाला मामला सामने आया है। यहां एक भाजपा विधायक ने ड्राइवर को थप्पड़ जड़ा है। चित्रकूट विस सीट से विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार जन समस्या निवारण शिविर में पहुंचे थे। इसके बाद अपने कार में बैठ गए, तभी...

सतनाः मध्य प्रदेश के सतना जिले में से एक बेहद चौंकानें वाला मामला सामने आया है। यहां एक भाजपा विधायक ने ड्राइवर को थप्पड़ जड़ा है। चित्रकूट विस सीट से विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार जन समस्या निवारण शिविर में पहुंचे थे। इसके बाद अपने कार में बैठ गए, तभी अचानक विधायक ने चालक को थप्पड़ मार दिया। जिसकी वजह यह सामने आई कि उसने गाड़ी स्टार्ट करने में देरी लगाई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।    

जानकारी के अनुसार, बीती 10 जून को चित्रकूट में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया था।  इस कार्यक्रम में विधायक चित्रकूट सुरेंद्र सिंह गहरवार जनता की समस्या सुनने पहुंचे थे। इसके बाद शिविर से निकलते समय मीडिया कर्मियों ने उनसे सवाल-जवाब किए। लेकिन, विधायक कुछ एक सवालों का जवाब देते हुए जल्दी से वाहन की ओर बढ़ गए। जैसे ही विधायक कार में बैठे तभी एक मीडिया कर्मी ने विद्युत कटौती और अंडर ग्राउंड विद्युत लाइन के प्रोजेक्ट को लेकर सवाल किया।

इसी दौरान विधायक ने अपने चालक को वाहन आगे बढ़ाने का इशारा किया। लेकिन, चालक समय पर गाड़ी आगे न बढ़ा पाया। जिस पर विधायक भड़क उठे। उन्होंने चालक को थप्पड़ मार दिया। यह घटना मौके पर मौजूद मीडिया के कैमरों में कैद हो गई। शुक्रवार को यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!