BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष के पुराने साथी है रजनीश अग्रवाल, शादी में भी नितिन नबीन कर चुके हैं शिरकत,जुगलबंदी की फोटो वायरल

Edited By Desh Raj, Updated: 05 Jun, 2026 04:30 PM

rajnish agrawal is a long time associate of the bjp national president

रजनीश अग्रवाल को राज्यसभा सदस्य बनाने के बाद उनका बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही है। दरअसल ये तस्वीर काफी पुरानी है और इसमें दोनों नेताओं का पुराने दौर का अंदाजा लगाया जा सकता है

(डेस्क): रजनीश अग्रवाल को राज्यसभा सदस्य बनाने के बाद उनका बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही है। दरअसल ये तस्वीर काफी पुरानी है और इसमें दोनों नेताओं का पुराने दौर का अंदाजा लगाया जा सकता है

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की युवा मोर्चा टीम में रजनीश कर चुके हैं काम

आपको बता देते हैं कि  बीजेपी के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और रजनीश अग्रवाल भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा में साथ काम कर चुके हैं। दोनों काफी समय से एक दूसरे को जानते हैं और साथ काम करने का अनुभव है। रजनीश अग्रवाल के मुताबिक नितिन नबीन 2010 में एमपी बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी बनाए गए थे। उस दौरान जीतू जिराती प्रदेश अध्यक्ष थे और रजनीश अग्रवाल टीम में प्रदेश महामंत्री थे।

रजनीश अग्रवाल की शादी में कर चुके हैं शिरकत नबीन

PunjabKesari

दरअसल दिसंबर 2011 में रजनीश अग्रवाल की शादी थी और उस वक्त उन्होंने नितिन नबीन को निमंत्रण दिया था।  इस दौरान अग्रवाल ने नितिन से मजाकिया अंदाज में कहा था कि  'शादी में आप ही मुझे घोड़ी चढ़ाएंगे।' इस पर नितिन नबीन ने कहा था कि वो वो शादी में आएंगे।' उसी दौरान का ये फोटो रजनीश अग्रवाल को राज्यसभा का टिकट मिलने के बाद वायरल हो रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी रजनीश अग्रवाल नितिन नबीन के पुराने साथी है और दोनों में काफी याराना भी है। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!