MP BJP को लगी किसकी नजर? महज हफ्ते भर में 3 युवा नेता स्वर्ग गए सिधार,मौत की वजह भी एक

Edited By Desh Raj, Updated: 22 Jul, 2026 11:51 PM

three young leaders in mp bjp have passed away in just a week

मध्य प्रदेश में लगता है कि बीजेपी नेताओं को किसी की नजर लग गई है या बुरा समय चल रहा है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एक के बाद एक नेताओं की मौत तो कुछ यही बयान कर रही है। बीते एक हफ्ते में बीजेपी ने अपने 3 युवा नेता खोए हैं

(डेस्क): मध्य प्रदेश में लगता है कि बीजेपी नेताओं को किसी की नजर लग गई है या बुरा समय चल रहा है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एक के बाद एक नेताओं की मौत तो कुछ यही बयान कर रही है। बीते एक हफ्ते में बीजेपी ने अपने 3 युवा नेता खोए हैं । ये महज एक संयोग है या समय की चाल, कहा नहीं जा सकता है। इन नेताओं की मौत इस तरीके से हुई है कि कोई भी सोचने पर मजबूर हो जाए।

पहले  भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा  छिंदवाड़ा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष लोकेश डेहरिया का निधन

PunjabKesari

सबसे  पहले  मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से भारतीय जनता पार्टी के लिए शोक भरी खबर आई, जहां पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, छिंदवाड़ा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष लोकेश डेहरिया का निधन हो गया। वार्ड क्रमांक 47 के पार्षद लोकेश डेहरिया का अचानक कार्डियक अरेस्ट आने से निधन हो गया था। वो पैदल भ्रमण के दौरान मोबाइल फोन पर बात कर रहे थे, तभी अचानक गिर पड़े। तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फिर राजगढ़ जिले के ब्यावरा में भाजपा नेता मनोज राजपूत की मौत

PunjabKesari

अभी छिंदवाड़ा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष लोकेश डेहरिया के निधन को एक ही दिन हुआ था कि अगले दिन राजगढ़ जिले के ब्यावरा में भाजपा नेता मनोज राजपूत के निधन की एक दुखद खबर सामने आई। सुबह की सैर के लिए निकले भाजपा नेता का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। दोनों भाजपा नेताओं का निधन हार्ट अटैक से हुआ। भाजपा के पूर्व पार्षद रोजाना की तरह सुबह की सैर के लिए निकले थे कि अंजनीलाल मंदिर क्षेत्र के पास अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा और वे जमीन पर गिर पड़े।

आज भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह यादव का दिल का दौरा पड़ने से निधन

PunjabKesari

वहीं भाजपा के तीसरे नेता का निधन आज हुआ है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह यादव का दिल का दौरा पड़ने से दुखद मौत हो गई। संजय सिंह यादव को कुछ महीने पहले ही पार्टी ने जिम्मेदारी सौंपी गई थी। बता दें कि संजय यादव वरिष्ठ भाजपा नेत्री रजनी यादव के अनुज एवं युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष विवेक यादव के अग्रज भाई थे। संजय यादव के असमय निधन पर मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ ही प्रदेश के कई नेताओं ने दुख जताने के साथ ही श्रद्धांजलि अर्पित की है।

लिहाजा कहा जा सकता है कि मध्य प्रदेश में 1 हफ्ते में ही भाजपा के तीन बड़े नेता स्वर्ग सिधार गए हैं। तीनों की मौत दिल कौ दौरा पड़ने से हुई है। अब ये संयोग है या वक्त का फेर कि इनकी मौत एक ही तरीके से हुई और असमय हुई।    

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!