Edited By meena, Updated: 03 Aug, 2026 01:47 PM

मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा में उपचुनाव के आधे से ज्यादा राउंड की गिणती पूरी हो चुकी है। सात राउंड की काउंटिंग तक कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने अच्छी बढ़त बना ली है। आठवें राउंड की बात करें...
दतिया: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा में उपचुनाव के आधे से ज्यादा राउंड की गिणती पूरी हो चुकी है। सात राउंड की काउंटिंग तक कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने अच्छी बढ़त बना ली है। आठवें राउंड की बात करें तो कांग्रेस- 6828, भाजपा – 3540 और दामोदर यादव 1303 चल रहे हैं। अब सिर्फ 7 राउंड की काउंटिंग बची है। कुल 15 राउंड की काउंटिंग होनी है। कुछ ही देर में दतिया उपचुनाव के नतीजों की स्थित साफ हो जाएगी।
दतिया उपचुनाव 2026
राउंड नंबर:- 8
घनश्याम सिंह कांग्रेस:- 6828
आशुतोष तिवारी भाजपा:- 3540
दामोदर यादव असपा:- 1303
8 वें राउंड कांग्रेस को 3288 की लीड
8 वें राउंड में कुल कांग्रेस 6583 वोट से आगे
देखें लाइव अपडेट्स
मतगणना सोमवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पॉलिटेक्निक कॉलेज में शुरू हुई। पहले और दूसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष आगे चले। वहीं तीसरे राउंड में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। यहां कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने 77 वोटों से बढ़त बनाई जो धीरे धीरे पांचवें और छठे राउंड में 1786 वोटों के आंकड़े का साथ सामने आई। वहीं सांतवे राउंड में कांग्रेस ने 2000 वोटों के साथ अच्छी बढ़त बनाई। सातवें राउंड के बाद कुल 3295 वोटों के साथ बढ़त बनाई। मतगणना के 15 राउंड होने हैं।
यह उपचुनाव कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को एक धोखाधड़ी के मामले में दिल्ली की अदालत द्वारा इस वर्ष अप्रैल में तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाए जाने और उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त होने के बाद कराया गया। दतिया उपचुनाव में कांग्रेस के घनश्याम सिंह और भाजपा के आशुतोष तिवारी सहित कुल 21 उम्मीदवार मैदान में हैं। उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को हुए मतदान में 71.44 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। राजेंद्र भारती ने 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा नेता एवं प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को 7,700 से अधिक मतों से पराजित किया था। भाषा दिमो खारी