दतिया में 12वें राउंड की काउंटिंग पूरी: जीत से बस कुछ कदम दूरी पर कांग्रेस, 3 राउंड की मतगणना बाकी

Edited By meena, Updated: 03 Aug, 2026 03:55 PM

12th round of counting completes in datia congress just a few steps away from v

मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी पर अच्छी खासी बढ़त बना ली है...

दतिया: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी पर अच्छी खासी बढ़त बना ली है। मतगणना के 15 राउंड में से 12 राउंड पूरे हो चुके हैं और 3 राउंड की गणना शेष है। 12वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 4248 मत और भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 3864 मत मिले हैं। 12 वे राउंड में कांग्रेस को कुल 12522 की लीड मिली है। वहीं 12 वें राउंड के बाद घनश्याम सिंह की कुल बढ़त 12522 हो गई है।

इससे पहले नौवें राउंड में पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के मतदान केंद्र क्रमांक 121 की भी मतगणना हुई। इस बूथ पर कांग्रेस को 291 और भाजपा को 264 मत मिले, जिससे कांग्रेस को इस बूथ पर 27 मतों की बढ़त मिली। इस बीच विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने दावा किया कि स्थानीय राजनीतिक समीकरणों के कारण कांग्रेस को बढ़त मिल रही है।

पल पल की अपडेट...देखें

दतिया विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को सहकारी ग्रामीण विकास बैंक धोखाधड़ी मामले में दो वर्ष की सजा मिलने के बाद रिक्त हुई थी। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में श्री भारती ने तत्कालीन गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को 7,742 मतों से पराजित किया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!