Edited By Himansh sharma, Updated: 03 Aug, 2026 01:21 PM

मध्य प्रदेश की सबसे चर्चित दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना लगातार रोमांचक होती जा रही है।
दतिया। मध्य प्रदेश की सबसे चर्चित दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 की मतगणना लगातार रोमांचक होती जा रही है। सातवें राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद कांग्रेस ने अपनी बढ़त बरकरार रखते हुए भाजपा पर दबाव बनाए रखा है।
सातवें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 5,580 वोट, जबकि भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 4,071 वोट मिले। इस राउंड में कांग्रेस ने 1,509 वोटों की बढ़त हासिल की।
ताजा आंकड़ों के अनुसार, सातवें राउंड तक कांग्रेस कुल 3,295 वोटों की बढ़त पर पहुंच गई है। हालांकि अभी कई राउंड की मतगणना शेष है, इसलिए अंतिम नतीजे आने तक मुकाबला पूरी तरह खुला हुआ है।
इस बीच कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने दावा किया कि जनता बदलाव के पक्ष में मतदान कर चुकी है और कांग्रेस 12 से 15 हजार वोटों के अंतर से जीत दर्ज करेगी।
वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भरोसा जताते हुए कहा कि भाजपा ही चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरी भाजपा की सामूहिक मेहनत का परिणाम होगा। मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और सभी कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत से चुनाव लड़ा है और अंतिम परिणाम भाजपा के पक्ष में आएगा।
फिलहाल सातवें राउंड के बाद कांग्रेस 3,295 वोटों की बढ़त बनाए हुए है। अब सभी की निगाहें आगामी राउंड की मतगणना और अंतिम परिणाम पर टिकी हुई हैं।