Edited By Himansh sharma, Updated: 03 Aug, 2026 10:36 AM

मध्य प्रदेश के सबसे चर्चित दतिया विधानसभा उपचुनाव में मतगणना के साथ मुकाबला लगातार रोमांचक होता जा रहा है।
दतिया। मध्य प्रदेश के सबसे चर्चित दतिया विधानसभा उपचुनाव में मतगणना के साथ मुकाबला लगातार रोमांचक होता जा रहा है। शुरुआती राउंड में बड़ी बढ़त बनाने वाली भारतीय जनता पार्टी को तीसरे राउंड तक आते-आते कड़ी चुनौती मिलने लगी है। ताजा आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी अब महज 139 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं, जिससे चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है।
तीसरे राउंड की मतगणना में कांग्रेस उम्मीदवार कुंवर घनश्याम सिंह ने शानदार वापसी करते हुए भाजपा की बढ़त को काफी हद तक कम कर दिया। पहले राउंड में 909 वोटों से आगे चल रही भाजपा की बढ़त अब घटकर सिर्फ 139 वोट रह गई है। इससे साफ है कि आने वाले राउंड में परिणाम किसी भी दिशा में जा सकता है।
तीसरे राउंड के बाद वोटों की स्थिति
भाजपा (आशुतोष तिवारी): 4,262 वोट
कांग्रेस (कुंवर घनश्याम सिंह): 4,998 वोट
आजाद समाज पार्टी (दामोदर यादव): 1,344 वोट
कुल बढ़त (भाजपा): 139 वोट
दतिया उपचुनाव को प्रदेश की राजनीति के लिहाज से प्रतिष्ठा की लड़ाई माना जा रहा है। यह सीट पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के प्रभाव वाले क्षेत्र के रूप में जानी जाती है, इसलिए भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए यह चुनाव राजनीतिक रूप से बेहद अहम है। मतगणना के हर राउंड के साथ समीकरण बदल रहे हैं और दोनों प्रमुख दलों के समर्थकों की धड़कनें भी तेज होती जा रही हैं।
अब सबकी नजर अगले राउंड की मतगणना पर टिकी है। यदि कांग्रेस अपनी बढ़त की रफ्तार बरकरार रखती है तो मुकाबला पलट सकता है, वहीं भाजपा भी अपनी शुरुआती बढ़त को बचाने के लिए पूरी ताकत लगाए हुए है। दतिया उपचुनाव के हर राउंड के साथ तस्वीर और साफ होती जाएगी।