दतिया उपचुनाव मतगणना : तीसरे राउंड में भाजपा-कांग्रेस में कड़ी टक्कर

Edited By meena, Updated: 03 Aug, 2026 10:33 AM

datia by election vote counting close contest between bjp and congress in the t

मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार सुबह मतगणना शुरू हो गई। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जा रही है। पहले राउंड और दूसरे राउंड के रूझानों के बाद भाजपा

दतिया : मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार सुबह मतगणना शुरू हो गई। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जा रही है। पहले राउंड और दूसरे राउंड के रूझानों के बाद भाजपा प्रत्याशी की बढ़त कम होती नजर आ रही है। तीसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी 4262 और कांग्रेस 4998 पर है। वहीं आजाद समाज पार्टी 1344 पर है। आशुतोष तिवारी अन्य प्रत्याशियों से 139 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आशुतोष तिवारी, कांग्रेस के घनश्याम सिंह तथा सरकारी नौकरी छोड़कर राजनीति में आईं किन्नर संजना सहित कुल 21 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतगणना 15 राउंड में पूरी की जाएगी। इसके लिए 21 टेबल लगाए गए हैं, जिनमें 20 टेबल इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की मतगणना और एक टेबल डाक मतपत्रों की गिनती के लिए निर्धारित है। पूरी प्रक्रिया में लगभग 350 अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। निर्वाचन आयोग के अनुसार हर राउंड के बाद प्रत्याशियों को डाले गए वोटों की जानकारी दी जाएगी। मतगणना दल सुबह करीब सवा पांच बजे बस से दतिया पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पहुंचा। भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी भी मतगणना स्थल पर पहुंचकर अपनी जीत का दावा दोहराया। उल्लेखनीय है कि दतिया विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को सहकारी ग्रामीण विकास बैंक धोखाधड़ी मामले में दो वर्ष की सजा होने के बाद रिक्त हुई थी। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में राजेंद्र भारती ने तत्कालीन गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को 7,742 मतों से पराजित किया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!