Edited By meena, Updated: 03 Aug, 2026 06:16 PM

मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा में उपचुनाव के छ राउंड की गिणती पूरी हो चुकी है। पहले और दूसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष आगे रहे..
दतिया: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा में उपचुनाव के छ राउंड की गिणती पूरी हो चुकी है। पहले और दूसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष आगे रहे। वहीं तीसरे राउंड में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। यहां कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने 77 वोटों से बढ़त बनाई जो धीरे धीरे पांचवें और छठे राउंड में 1786 वोटों के आंकड़े का साथ सामने आई।
वहीं अब सांतवे राउंड की बात करें तो कांग्रेस- 5580, भाजपा - 4071 वोटों पर चल रही है। सातवें राउंड में कांग्रेस ने 1509 वोटों के साथ अच्छी बढ़त बना ली है। सातवें राउंड के बाद कुल 3295 मतों से कांग्रेस आगे चल रही है। आठवें राउंड की मतगणना होना शुरु हो रही है। मतगणना के 15 राउंड होने हैं।
दतिया उपचुनाव 2026
राउंड नंबर:- 7
घनश्याम सिंह कांग्रेस:- 5580
आशुतोष तिवारी भाजपा:- 4071
7वे राउंड कांग्रेस कों 1509 की लीड
7वे राउंड में कुल कांग्रेस 3295 वोट से आगे
देखें लाइव अपडेट्स
दतिया उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आशुतोष तिवारी, कांग्रेस के घनश्याम सिंह तथा सरकारी नौकरी छोड़कर राजनीति में आईं किन्नर संजना, असपा प्रत्याशी दामोदर यादव सहित कुल 21 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतगणना 15 राउंड में पूरी की जाएगी। इसके लिए 21 टेबल लगाए गए हैं, जिनमें 20 टेबल इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की मतगणना और एक टेबल डाक मतपत्रों की गिनती के लिए निर्धारित है। पूरी प्रक्रिया में लगभग 350 अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। निर्वाचन आयोग के अनुसार हर राउंड के बाद प्रत्याशियों को डाले गए वोटों की जानकारी दी जाएगी। मतगणना दल सुबह करीब सवा पांच बजे बस से दतिया पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पहुंचा। भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी भी मतगणना स्थल पर पहुंचकर अपनी जीत का दावा दोहराया। उल्लेखनीय है कि दतिया विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को सहकारी ग्रामीण विकास बैंक धोखाधड़ी मामले में दो वर्ष की सजा होने के बाद रिक्त हुई थी। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में राजेंद्र भारती ने तत्कालीन गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को 7,742 मतों से पराजित किया था।