कांग्रेस दतिया जिला प्रभारी और पूर्व मंत्री का बड़ा बयान, कुँवर घनश्याम सिंह के नतीजे को लेकर बोली बड़ी बात

Edited By Desh Raj, Updated: 30 Jul, 2026 06:16 PM

major statement from the congress datia district in charge and former minister

दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत का दावा किया है। कांग्रेस के दतिया जिला प्रभारी और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि मतदान उत्साहपूर्ण रहा है और जनता भाजपा को जवाब देने के लिए तैयार है।

(अंकुर जैन): दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत का दावा किया है। कांग्रेस के दतिया जिला प्रभारी और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि मतदान उत्साहपूर्ण रहा है और जनता भाजपा को जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे।

दतिया में मतदान के दौरान पंजाब केसरी से खास बातचीत में कांग्रेस के दतिया जिला प्रभारी एवं पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि इस बार जनता परिवर्तन के पक्ष में मतदान कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक राजेंद्र भारती के साथ जो अन्याय हुआ था, उसका जवाब दतिया की जनता मतदान के माध्यम से दे रही है। पीसी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह एक अनुभवी और जमीनी नेता हैं, जिनका परिवार वर्षों से दतिया की जनता के बीच रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस इस उपचुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगी।

इसी बीच दतिया विधानसभा उपचुनाव के बीच कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने मतदान प्रतिशत और चुनावी माहौल को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि मतदान प्रतिशत बढ़ा है तो इसे सरकार के खिलाफ नाराजगी या फिर विकास की उम्मीद के तौर पर देखा जा सकता है। उनका दावा है कि बढ़ी हुई वोटिंग से कांग्रेस को कोई नुकसान नहीं, बल्कि पार्टी पहले से ज्यादा फायदे में है।

टिकट नहीं मिलने और चुनाव प्रचार से दूरी के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वयं टिकट लेने से इनकार किया था और हाल ही में हर्निया ऑपरेशन होने के कारण प्रचार नहीं कर सके। वहीं, दतिया की राजनीति पर हमला बोलते हुए राजेंद्र भारती ने पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर भय, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक दबाव की राजनीति करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन मुद्दों को लगातार जनता के बीच उठा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!