Edited By Desh Raj, Updated: 29 Jul, 2026 07:51 PM

दतिया उपचुनाव में कुछ ही घंटे बाकी रह गए हैं। प्रशासनिक अमला जहां इसको लेकर पूरी तरह से सतर्क है वहीं दोनों पार्टियां भी इसके लिए सजग है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है जो कांग्रेस से जुड़ी है
(भोपाल): दतिया उपचुनाव में कुछ ही घंटे बाकी रह गए हैं। प्रशासनिक अमला जहां इसको लेकर पूरी तरह से सतर्क है वहीं दोनों पार्टियां भी इसके लिए सजग है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है जो कांग्रेस से जुड़ी है । दरअसल कांग्रेस ने दतिया बॉर्डर पर अपने नेताओं को तैनान करने का फैसला लिया है। जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के डबरा में कांग्रेस विधायक तैनात रहेंगे जबकि जिला शिवपुरी के दिनारा में जीतू पटवारी खुद मौजूद रहेंगे। कांग्रेसस ने बूथ मॉनिटरिंग के लिए भी टीम तैयार की है और संवेदनशील बूथ को लेकर विशेष प्लानिंग की है। इससे पता चलता है कि कांग्रेस इस चुनाव को लेकर कितनी गंभीर औऱ सजग है।
दतिया उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। कांग्रेस ने संवेदनशील बूथों के लिए 40 किलोमीटर के दायरे में तीन टीमें बनाई है। वैसे जीतू पटवारी ने प्रशासन पर भी बड़े सवाल उठाए हैं, जीतू ने कहा है कि सरकार दतिया उपचुनाव में अधिकारियों के जरिए गड़बड़ी करवाना चाहती है। वहीं कांग्रेस ने चुनाव आयोग से इस मामले को लेकर शिकायत भी की है। कांग्रेस ने कहा कि अधिकारी उनके साथ सहयोग नहीं कर रहे है। भारतीय जनता पार्टी के लिए काम कर रहे हैं।
वैसे आपको बता दें कि 30 जुलाई को दतिया में उपचुनाव के लिए मतदान होने है। गुरुवार सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू होगी। उपचुनाव के नतीजे 3 अगस्त को सामने आएंगे।