Edited By Desh Raj, Updated: 28 Jul, 2026 04:28 PM

दतिया विधानसभा उपचुनाव के मतदान से पहले कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन के समक्ष कई मांगें रखी हैं। पार्टी ने रिटर्निंग ऑफिसर को ज्ञापन सौंपकर आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने, बाहरी राजनीतिक
दतिया(नवल यादव): दतिया विधानसभा उपचुनाव के मतदान से पहले कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन के समक्ष कई मांगें रखी हैं। पार्टी ने रिटर्निंग ऑफिसर को ज्ञापन सौंपकर आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने, बाहरी राजनीतिक कार्यकर्ताओं को निर्वाचन क्षेत्र से बाहर करने और सभी मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं।
दतिया विधानसभा उपचुनाव के मतदान से पहले मंगलवार को कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने रिटर्निंग ऑफिसर को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह की ओर से अधिकृत निर्वाचन अभिकर्ता जितेंद्र बुंदेला ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर यह ज्ञापन दिया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी मौजूद रहे।
ज्ञापन में आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने, मतदान से पहले बाहरी राजनीतिक कार्यकर्ताओं को निर्वाचन क्षेत्र से बाहर करने तथा सभी 291 मतदान केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात करने की मांग की गई। कांग्रेस का आरोप है कि विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े बाहरी कार्यकर्ता शहर के कई होटलों में ठहरे हुए हैं।
पार्टी ने अपने ज्ञापन में होटल रतन रॉयल, मोटेल होटल रिसॉर्ट, कृष्णा होटल, प्राक्षी होटल और रतन महल होटल का उल्लेख करते हुए वहां जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल, केंद्रीय सुरक्षा बल, मोबाइल गश्ती दल और त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) की तैनाती की भी मांग उठाई गई। लिहाजा दतिया उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से एक्शन मूड में है औऱ किसी भी तरह की लापरवाही को लेकर सजग नजर आ रही है।