Edited By Desh Raj, Updated: 23 Jul, 2026 10:27 PM

मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा का उपचुनाव अपनी पूरी रफ्तार पकड़ चुका है। दतिया उपचुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है । दोनों पार्टियों ने जीत के लिए पूरा जोर लगा दिया और मैदान में प्रचार भी जोरों शोरों से चला है
दतिया (नवल यादव): मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा का उपचुनाव अपनी पूरी रफ्तार पकड़ चुका है। दतिया उपचुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है । दोनों पार्टियों ने जीत के लिए पूरा जोर लगा दिया और मैदान में प्रचार भी जोरों शोरों से चला है।इसी बीच चुनाव प्रचार अभियान के दौरान मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा दी गई चेतावनी काफी चर्चित हो रही है। सख्त लहजे में प्रशासन को दी गई चेतावनी सुर्खियों में आ गई । जीतू पटवारी को डर है की दतिया विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी हो सकती है। इसी को लेकर जीतू ने पुलिस और प्रशासन को चेताया है
दतिया विधानसभा के बसई इलाके में जनसभा को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सख्त लहजे में चुनाव पूरी तरह से शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराए जाने को लेकर जिला प्रशासन को चेतावनी दे डाली। जीतू पटवारी ने वकायदा माइक से SP सहित अन्य अफसरो का नाम लेते हुए यह चेतावनी दी। जीतू ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को किसी भी प्रकार से परेशान अथवा प्रताड़ित किया गया तो इसका अंजाम भुगतने के लिए वह तैयार हो जाए । पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने अपने नाम, कद और पद का एहसास कराते हुए सख्त चेतावनी दी है। इस मौके पर कांग्रेस के स्थानीय नेता सत्येंद्र खरे एवं अवधेश नायक उनके साथ मौजूद थे।
बहरहाल मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर पूरे जोश और उत्साह में है उनका यही जोश कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा लाने का काम कर रहा है।