उपचुनाव से पहले दतिया में आधी रात क्या हुआ? पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Edited By Himansh sharma, Updated: 22 Jul, 2026 01:16 PM

datia police crackdown before bypoll 59 warrants executed

विधानसभा उपचुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से दतिया पुलिस ने जिलेभर में व्यापक कॉम्बिंग अभियान चलाया।

दतिया। विधानसभा उपचुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से दतिया पुलिस ने जिलेभर में व्यापक कॉम्बिंग अभियान चलाया। देर रात तक चले इस विशेष अभियान में पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 59 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया, जबकि 71 गिरफ्तारी वारंटों की तामील भी कराई गई।

पुलिस की अलग-अलग टीमों ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई करते हुए गुंडे-बदमाशों, हिस्ट्रीशीटरों और जिला बदर अपराधियों के ठिकानों की गहन जांच की। इस दौरान 127 गुंडा-बदमाश, 61 हिस्ट्रीशीटर और 2 जिला बदर अपराधियों का सत्यापन एवं आकस्मिक निरीक्षण किया गया। पुलिस ने उनके आवागमन और गतिविधियों पर भी विशेष नजर रखी।

अभियान के दौरान कोतवाली थाना क्षेत्र से सर्वाधिक 45 स्थायी वारंटी गिरफ्तार किए गए। वहीं सिविल लाइन थाना पुलिस ने 9, सेवढ़ा थाना पुलिस ने 2 तथा इंदरगढ़, जिगना और भांडेर थाना पुलिस ने एक-एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए होटल, ढाबों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, एटीएम और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की बारीकी से जांच की गई ताकि चुनाव से पहले किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

करीब 140 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की सहभागिता वाले इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, अपराधियों पर निगरानी और चुनावी माहौल को सुरक्षित बनाना रहा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आगामी दिनों में भी इस तरह के विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि विधानसभा उपचुनाव के दौरान जिले में कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में बनी रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!