दतिया उपचुनाव में मोदी की इंट्री! शहर में अचानक दिखा ऐसा चेहरा... लोग बोले- क्या प्रधानमंत्री आ गए?

Edited By Vandana Khosla, Updated: 15 Jul, 2026 02:20 PM

modi enters the datia by election a familiar face suddenly

दतिया (भरत रावत): दतिया विधानसभा उपचुनाव के बीच बुधवार को एक ऐसा चेहरा शहर में नजर आया, जिसे देखकर हर कोई कुछ पल के लिए ठहर गया। सफेद दाढ़ी, सफेद बाल, हल्के रंग का कुर्ता, चश्मा और चेहरे की बनावट ऐसी कि पहली नजर में लोगों को लगा मानो स्वयं...

दतिया (भरत रावत): दतिया विधानसभा उपचुनाव के बीच बुधवार को एक ऐसा चेहरा शहर में नजर आया, जिसे देखकर हर कोई कुछ पल के लिए ठहर गया। सफेद दाढ़ी, सफेद बाल, हल्के रंग का कुर्ता, चश्मा और चेहरे की बनावट ऐसी कि पहली नजर में लोगों को लगा मानो स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दतिया पहुंच गए हों।

जहां-जहां यह शख्स पहुंचा, वहां लोगों की भीड़ जुटने लगी। कई लोगों ने मोबाइल निकालकर तस्वीरें और वीडियो बनाना शुरू कर दिए। पूरे शहर में एक ही सवाल गूंजने लगा—"आखिर ये हैं कौन?" कुछ देर तक बना यह सस्पेंस तब खत्म हुआ, जब पता चला कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं, बल्कि उनके हमशक्ल के रूप में देशभर में चर्चित अभिनन्दन पाठक हैं। काशी निवासी अभिनन्दन पाठक दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे हैं।

आने वाले दिनों में अभिनन्दन पाठक दतिया के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसमर्थन जुटाएंगे। उनके दतिया पहुंचने से चुनावी प्रचार में नया आकर्षण जुड़ गया है और लोग उन्हें देखने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!