नरोत्तम मिश्रा को भोपाल से बुलावा, जल्द हो सकता है बड़ा फैसला

Edited By meena, Updated: 11 Jul, 2026 02:03 PM

narottam mishra summoned to bhopal a major decision could be taken soon

दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से नाराज कार्यकर्ता विद्रोह पर उतर आए हैं...

भोपाल/दतिया : दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से नाराज कार्यकर्ता विद्रोह पर उतर आए हैं। शुक्रवार से दतिया में भाजपा नेताओं की इस्तीफों की झड़ियां लगी। चक्काजाम और हिंसक घटनाओं से हालात बिगड़ चुके हैं। नरोत्तम मिश्रा के समर्थक भाजपा से अपना फैसला बदलने की मांग पर अड़े हैं। समर्थकों को अभी भी टिकट में बदलाव की उम्मीद है। हालांकि नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया के सामने आकर हाईकमान के फैसले को माना है और समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

इसी बीच नरोत्तम मिश्रा को भोपाल बुलाया गया है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली हाईकमान दतिया के घटनाक्रम से बेहद नाराज है। प्रदेश नेतृत्व को जल्दी से जल्दी डैमेज कंट्रोल करने के निर्देश दिए गए हैं। सूत्रों की मानें तो पार्टी नेतृत्व नरोत्तम मिश्रा के साथ बैठ कर विवाद का हल निकालने की कोशिश करेगा। 

सूत्रों के मुताबिक, नरोत्तम मिश्रा दतिया से भोपाल के लिए निकल चुके हैं। वे ट्रेन से भोपाल पहुंचेगे और शाम 5 बजे तक प्रदेश बीजेपी कार्यालय आ सकते हैं।

बता दें कि दतिया से विधानसभा उपचुनाव में भाजपा द्वारा पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। टिकट बदलने के फैसले के विरोध में बड़ी संख्या में डॉ. मिश्रा के समर्थक भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा देकर संगठन को चुनौती दी है। वहीं जनता सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!