दतिया उपचुनाव के बीच अचानक शिवराज से मिले CM मोहन यादव, सियासी हलकों में बढ़ी हलचल

Edited By Himansh sharma, Updated: 06 Jul, 2026 01:17 PM

cm mohan yadav meets shivraj amid datia bypoll buzz

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मुलाकात की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, आज भोपाल निवास पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी से आत्मीय भेंट हुई।

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को अचानक पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भोपाल स्थित निवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात की जानकारी खुद मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए साझा की।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मुलाकात की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, आज भोपाल निवास पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी से आत्मीय भेंट हुई।

हालांकि, मुख्यमंत्री ने अपनी पोस्ट में मुलाकात के उद्देश्य या किन विषयों पर चर्चा हुई, इसकी कोई जानकारी साझा नहीं की है। ऐसे में इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। दोनों नेताओं की यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब प्रदेश में कई अहम राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियां चल रही हैं।

फिलहाल इसे एक शिष्टाचार भेंट माना जा रहा है, लेकिन मुलाकात के समय और अचानक सामने आई तस्वीरों ने सियासी हलकों में उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है। अब सभी की नजर इस बात पर रहेगी कि इस मुलाकात के पीछे कोई विशेष रणनीति या अहम चर्चा थी या नहीं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!