MP के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! बैंक खातों में 2.82 करोड़ रूपए डालेंगे CM मोहन यादव

Edited By Vandana Khosla, Updated: 30 Jun, 2026 01:02 PM

great news for farmers in mp cm mohan yadav to

MP desk: मध्यप्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। यहां सिवनी में कल यानी 1 जुलाई को धान महोत्सव आयोजित होगा।  इसी दौरान मुख्यमंत्री सिंगल क्लिक के माध्यम से कोदो एवं कुटकी उत्पादक प्रदेश के 3941 किसानों के बैंक खातों में 2 करोड़ 82...

MP desk: मध्यप्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। यहां सिवनी में कल यानी 1 जुलाई को धान महोत्सव आयोजित होगा।  इसी दौरान मुख्यमंत्री सिंगल क्लिक के माध्यम से कोदो एवं कुटकी उत्पादक प्रदेश के 3941 किसानों के बैंक खातों में 2 करोड़ 82 लाख 99 हजार 300 रुपए की प्रोत्साहन राशि अंतरित करेंगे।

जानकारी के अनुसार, कल यानी 1 जुलाई को सिवनी के पॉलीटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में धान महोत्सव आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री किसानों को बड़ी सौगात देंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सिंगल क्लिक के माध्यम से कोदो एवं कुटकी उत्पादक प्रदेश के 3941 किसानों के बैंक खातों में 2 करोड़ 82 लाख रूपए से अधिक की प्रोत्साहन राशि अंतरित करेंगे। ये राशि 1000 रुपए प्रति क्विंटल की दर से प्रदान की जा रही है, जिससे श्रीअन्न उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और किसानों को आर्थिक सहायता मिलेगी।

वहीं, सिवनी में मुख्यमंत्री के आगमन को आगमन और कार्यक्रम के आयोजन स्थल पर बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है। कलेक्टर नेहा मीना के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, सुरक्षा, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, विद्युत, यातायात सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कलेक्टर नेहा मीना ने बताया कि, कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जिले के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!