नरोत्तम का टिकट कटने पर बड़े नेता के बयान से हलचल,कहा-BJP ने एक CM दावेदार ब्राह्मण नेता की राजनीतिक हत्या कर दी

Edited By Desh Raj, Updated: 13 Jul, 2026 09:50 PM

bjp politically assassinated a brahmin leader who was a cm contender  baraiya

दतिया में आज कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रत्याशी कुंवर धनश्याम के नामांकन कर दिया है। इस मौके पर पार्टी के कई दिग्गज मौजूद रहे और शक्ति प्रदर्शन किया।इस मौके पर कांग्रेस विधायक का एक बयान वायरल हो रहा है।

(दतिया): दतिया में आज कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रत्याशी कुंवर धनश्याम के नामांकन कर दिया है। इस मौके पर पार्टी के कई दिग्गज मौजूद रहे और शक्ति प्रदर्शन किया।इस मौके पर कांग्रेस विधायक का एक बयान वायरल हो रहा है। ये बयान नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने को लेकर है। दरअसल कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने कहा कि नरोत्तम मिश्रा एक मुख्यमंत्री पद के दावेदार नेता है और भारतीय जनता पार्टी ने एक CM दावेदार ब्राह्मण नेता की राजनीतिक हत्या कर दी है।

भाजपा ने 3 बड़े सीएम दावेदार नेताओं की हत्या की है- बरैया

बरैया ने  नरोत्तम मिश्रा के टिकट कटने को सीएम पद के दावेदार  ब्राह्मण नेता की हत्या बताते हुए और एक बड़ी बात बोली है। बरैया ने कहा एक ही नेता नहीं बल्कि बीजेपी ने इससे पहले 3 बड़े मुख्यमंत्री के दावेदार चेहरों की राजनीतिक हत्या की है। इससे पहले अनूप मिश्रा और गोपाल भार्गव के तौर पर बीजेपी दो मुख्यमंत्री के दावेदार चेहरों की राजनीतिक हत्या कर चुकी है। ये चेहरे भी सीएम के रेस में थे। फूल सिंह बरैया ने ऐसा बयान देकर राजनीतिक गलियारों में फिर नई चर्चा छेड़ दी है।

घनश्याम सिंह के नामांकन के दौरान कांग्रेस के शीर्ष नेताओं का जमावड़ा देखने को मिला। उनके साथ मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया, पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा, अशोक सिंह और पूर्व विधायक राजेंद्र भारती मुख्य रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा, नामांकन प्रक्रिया में समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ता भी शामिल हुए, जो इस उपचुनाव में कांग्रेस को अपना खुला समर्थन देते नजर आए।

जीतू पटवारी का कहना है कि दतिया में कांग्रेस का परचम लहराने के लिए पूरी कांग्रेस एकजुट है और सभी पूरी ताकत, एकजुटता और संकल्प के साथ तैयार हैं। लिहाजा कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन में ताकत दिखाई है और एकजुटता का संदेश दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!