दतिया उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, BJP ने नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर सभी को चौंकाया, इस नेता पर जताया भरोसा

Edited By Himansh sharma, Updated: 10 Jul, 2026 06:37 PM

bjp drops narottam mishra fields ashutosh tiwari in datia bypoll

विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है।

दतिया। विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। लंबे समय से टिकट के प्रमुख दावेदार माने जा रहे पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को इस बार पार्टी ने मौका नहीं दिया। उनकी जगह भाजपा ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाकर चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया है।

उपचुनाव की घोषणा के बाद से डॉ. नरोत्तम मिश्रा लगातार दतिया में सक्रिय नजर आ रहे थे। संगठनात्मक बैठकों से लेकर कार्यकर्ताओं के बीच उनकी मौजूदगी को टिकट की तैयारी के रूप में देखा जा रहा था। यही वजह थी कि अधिकांश राजनीतिक चर्चाओं में उनका नाम सबसे आगे चल रहा था।

PunjabKesari

हालांकि, प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होते ही सभी कयास बदल गए। भाजपा ने नए चेहरे पर भरोसा जताते हुए आशुतोष तिवारी को अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित कर दिया। इस फैसले के बाद दतिया की राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है। अब चुनावी मुकाबले में भाजपा की रणनीति और विपक्ष की प्रतिक्रिया पर सभी की नजरें टिकी हैं।

भाजपा के इस फैसले को लेकर राजनीतिक गलियारों में अलग-अलग तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। माना जा रहा है कि पार्टी ने स्थानीय समीकरणों और चुनावी रणनीति को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह दांव उपचुनाव में कितना सफल साबित होता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!