MP BJP में 2 नेताओं की हुई बड़ी एंट्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सहमति से जारी हुई लिस्ट

Edited By Himansh sharma, Updated: 08 Jul, 2026 08:00 PM

bjp mp appoints two it department leaders

मध्यप्रदेश भाजपा में संगठन विस्तार का सिलसिला लगातार जारी है।

भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा में संगठन विस्तार का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पार्टी के आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक एवं सह संयोजक की घोषणा कर दी है।

पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार आईटी विभाग में नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए संगठन को डिजिटल स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की रणनीति पर काम किया जा रहा है। भाजपा लगातार अपने विभिन्न प्रकोष्ठों और विभागों में नियुक्तियां कर संगठनात्मक ढांचे को सशक्त बनाने में जुटी हुई है।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में भाजपा ने कई मोर्चों, प्रकोष्ठों और विभागों में नई नियुक्तियां की हैं। इसी कड़ी में आईटी विभाग की यह सूची भी जारी की गई है। माना जा रहा है कि आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों को देखते हुए पार्टी डिजिटल नेटवर्क और सोशल मीडिया गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दे रही है।

नई नियुक्तियों की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। संगठन का कहना है कि नई टीम पार्टी की नीतियों और योजनाओं को डिजिटल माध्यमों से अधिक प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने का काम करेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!