Breaking : सरकार का बड़ा फैसला, एल्डरमैन की सूची की जारी, देखें

Edited By meena, Updated: 25 Jun, 2026 08:58 PM

sai government s major decision list of aldermen released take a look

सरकार ने नगरीय निकायों में एल्डरमैन यानी नामांकित पार्षदों की नियुक्ति कर दी है...

डेस्क: सरकार ने नगरीय निकायों में एल्डरमैन यानी नामांकित पार्षदों की नियुक्ति कर दी है। छत्तीसगढ़ नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए प्रदेश के विभिन्न नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में नामांकन की घोषणा की है।

रायपुर से जारी आदेश के मुताबिक राज्य सरकार ने नगरीय निकायों में रिक्त पदों पर एल्डरमैन नियुक्त किए हैं। ये नियुक्तियां नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में की गई हैं, जिससे स्थानीय निकायों के कामकाज को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी नियुक्तियां फिलहाल अस्थायी रूप से की गई हैं और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगी। सरकार द्वारा किए गए इस नामांकन को स्थानीय निकायों में संगठनात्मक और प्रशासनिक संतुलन की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। फिलहाल नियुक्त किए गए एल्डरमैन जल्द ही अपने-अपने निकायों में जिम्मेदारी संभालेंगे और स्थानीय विकास कार्यों में भागीदारी निभाएंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!