राज्य के इस जिले के किसानों के खातों में आए ₹21.84 करोड़, लेकिन आपको कितना मिला? अभी चेक करें पूरी डिटेल

Edited By Himansh sharma, Updated: 20 Jun, 2026 07:25 PM

pm modi releases pm kisan 23rd installment farmers get direct benefit

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत बेमेतरा जिले के लगभग 1 लाख 09 हजार कृषकों के खातों में 21 करोड़ 84 लाख रुपये की राशि अंतरित की गई।

बेमेतरा: (पुष्पेंद्र सिंह): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के अंतर्गत 23वीं किस्त की राशि देशभर के पात्र कृषकों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से हस्तांतरित की गई। इस अवसर पर देशभर के करोड़ों किसानों के साथ बेमेतरा जिले के कृषकों को भी योजना का लाभ प्राप्त हुआ। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम से बेमेतरा जिले के जनप्रतिनिधि, कृषकगण, कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा विभिन्न कृषि संस्थानों से जुड़े हितग्राही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। जिले के कृषि विज्ञान केंद्र, कृषि उपज मंडियां, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियां, ग्राम पंचायतें तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जहां बड़ी संख्या में किसानों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना और योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त की।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत बेमेतरा जिले के लगभग 1 लाख 09 हजार कृषकों के खातों में 21 करोड़ 84 लाख रुपये की राशि अंतरित की गई। किसानों ने योजना के माध्यम से प्राप्त आर्थिक सहायता के लिए प्रधानमंत्री एवं केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना खेती-किसानी के कार्यों में आर्थिक संबल प्रदान कर रही है। किसानों को समय पर मिलने वाली यह सहायता राशि बीज, उर्वरक, कृषि आदान सामग्री की खरीद सहित अन्य कृषि कार्यों में उपयोगी साबित हो रही है।

PunjabKesariइस अवसर पर किसानों को संबोधित करते हुए कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों की आय बढ़ाने एवं कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के माध्यम से पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की सहायता राशि तीन समान किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की जाती है, जिससे उन्हें खेती-किसानी के लिए आवश्यक वित्तीय सहायता समय पर उपलब्ध हो सके।

कार्यक्रम के दौरान किसानों को केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा संचालित विभिन्न कृषि हितैषी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने, मृदा परीक्षण कराने, नैनो उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा देने तथा प्राकृतिक एवं जैविक खेती की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

उल्लेखनीय है कि रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बेमेतरा जिले के 40 कृषकों ने सहभागिता कर कार्यक्रम का लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में शामिल किसानों ने शासन की किसान कल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाएं कृषि क्षेत्र के विकास तथा किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

कृषि विभाग द्वारा जिले के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित अन्य कृषि योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए लगातार जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। विभागीय अधिकारियों ने किसानों से योजनाओं का लाभ लेने हेतु समय-समय पर आवश्यक दस्तावेजों का अद्यतन कराने तथा कृषि विभाग से संपर्क बनाए रखने की अपील की है।

जिले के किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे खेती-किसानी के लिए उपयोगी एवं लाभकारी योजना बताया तथा केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!