PM Kisan Update: इन किसानों को मिलेगा 23वीं किस्त का लाभ, खातें में आएंगे 2-2 हजार रुपए, ऐसे चेक करें स्टेटस

Edited By meena, Updated: 16 Jun, 2026 08:57 PM

pm kisan update these farmers will receive the benefit of the 23rd installment

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार ने 20 जून को किसानों के खातों में अगली किस्त जारी...

भोपाल : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार ने 20 जून को किसानों के खातों में अगली किस्त जारी करने का ऐलान कर दिया है। केंद्रीय कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 20 जून को देशभर के पात्र किसानों के खातों में 2-2 हजार रुपये की 23वीं किस्त भेजी जाएगी। केंद्र सरकार की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अपने एक्स अकाउंट पर सरकार की पोस्ट को रिपोस्ट कर इसकी पुष्टि की है।

योजना के तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में दी जाती है। पिछली किस्तों के आंकड़ों पर नजर डालें तो लाभार्थियों की संख्या लगातार कम हुई है। 20वीं किस्त में 10 करोड़ से ज्यादा किसानों को लाभ मिला था, जबकि 22वीं किस्त तक यह संख्या घटकर करीब 9 करोड़ 35 लाख किसानों तक पहुंच गई।

सरकार का कहना है कि ई-केवाईसी अधूरी होने, दस्तावेजों में गलती या अन्य तकनीकी कारणों से कई किसानों के नाम लाभार्थी सूची से हट जाते हैं। ऐसे में किसानों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपना स्टेटस जांच लें और जरूरी दस्तावेज अपडेट करा लें।

ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

  • पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • "Know Your Status" विकल्प पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा दर्ज करें।
  • "Get Data" पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर लाभार्थी से जुड़ी पूरी जानकारी दिखाई देगी।

अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं, तो 20 जून से पहले अपना स्टेटस और ई-केवाईसी जरूर जांच लें, ताकि 23वीं किस्त का पैसा बिना किसी परेशानी के सीधे आपके खाते में पहुंच सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!