किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! 18.97 करोड़ सीधे खातों में डाले

Edited By Vandana Khosla, Updated: 17 Jul, 2026 03:20 PM

great news for farmers  18 97 crore transferred directly

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य के कवर्धा में पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के गन्ना किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, यहां किसानों के खातों में 18.97 करोड़ रुपये की अंतिम किस्त DBT के जरिए ट्रांसफर की गई। ऐसे में किसानों को बड़ी राहत मिली है।

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य के कवर्धा में पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के गन्ना किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, यहां किसानों के खातों में 18.97 करोड़ रुपये की अंतिम किस्त DBT के जरिए ट्रांसफर की गई। ऐसे में किसानों को बड़ी राहत मिली है।

जानकारी के अनुसार, पेराई सत्र 2025-26 में खरीदे गए गन्ने की एफ आरपी का 100 प्रतिशत भुगतान किसानों के बैंक खातों में जारी कर दिया है। कारखाना प्रबंधन ने 18 करोड़ 97 लाख 79 हजार 511 रुपए की अंतिम किस्त जारी करते हुए 4961 किसानों के खातों में राशि अंतरित कर दी। यह भुगतान लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित पंडरिया के द्वारा किया गया है। इसके साथ ही इस सत्र में 8050 किसानों को कुल 40 करोड़ 5 लाख 25 हजार 52 रुपए का भुगतान पूरा हो गया है।

बताया कि पेराई सत्र 2025-26 में केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित 329.05 रुपए प्रति क्विंटल की एफआरपी दर पर गन्ना खरीदा गया। इस दौरान 12 लाख 17 हजार 216.40 क्विंटल गन्ने की खरीदी की गई। कुल देय राशि 40.05 करोड़ रुपये थी, जिसमें से 21.07 करोड़ रुपए का भुगतान पहले ही किया जा चुका था। शेष 18.97 करोड़ रुपए बुधवार को किसानों के खातों में भेज दिए गए। यह भुगतान 21 दिसंबर 2025 से 7 फरवरी 2026 के बीच गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों को प्राप्त हुआ।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!