Edited By meena, Updated: 11 Aug, 2026 07:16 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल से प्रदेश की लाड़ली बहनों और पेंशन हितग्राहियों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने पीएम उज्ज्वला योजना...
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल से प्रदेश की लाड़ली बहनों और पेंशन हितग्राहियों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने पीएम उज्ज्वला योजना श्रेणी की लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की 22 लाख बहनों के खातों में 99 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर की।
इसके साथ ही समग्र पेंशन योजना के तहत प्रदेश के 35 लाख हितग्राहियों को 211 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का अंतरण किया गया। इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और नारायण सिंह कुशवाह भी मौजूद रहे।
सरकार की ओर से एक ही कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में हितग्राहियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के जरिए दोनों योजनाओं की राशि हितग्राहियों के खातों में पहुंचाई।