MP के लाखों किसानों को CM मोहन देने जा रहे बड़ा तोहफा, कल 1460 करोड़ सीधा किसानों के खाते में डालेंगें

Edited By Desh Raj, Updated: 18 Jul, 2026 09:35 PM

cm mohan to present a major gift to lakhs of farmers in mp

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्य प्रदेश के किसानों को लिए खास तोहफा देने जा रहे हैं। इस तोहफे से लाखों किसानों के चेहरे खिलने वाले हैं।

(भोपाल) :मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्य प्रदेश के किसानों को लिए खास तोहफा देने जा रहे हैं। इस तोहफे से लाखों किसानों के चेहरे खिलने वाले हैं। दरअसल  मुख्यमंत्री 19 जुलाई को  भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख किसानों के खातों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि 1460.25 करोड़ अंतरित करेंगे। इसी दिन जगदीशपुर में मंत्रि-परिषद की बैठक भी होगी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के आरंभ वर्ष से वर्ष 2024-25 तक 30,942.34 करोड़ रूपये का भुगतान प्रभावित कृषकों को किया गया है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी एवं महत्वपूर्ण योजना है। प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल क्षति होने पर कृषकों को बीमा दावा भुगतान कर उनके वित्तीय हितों की रक्षा करना ही इस योजना का प्रमुख उद्देश्य है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस बार अल-नीनो प्रभाव के कारण अच्छे मानसून का अनुमान नहीं है। ऐसी स्थिति में किसान भाई अपनी अधिसूचित फसलों का बीमा निर्धारित तिथि से पूर्व करवा लें जिससे उपज में हानि होने पर वित्तीय सहायता प्राप्त हो सके। मध्यप्रदेश सरकार हर परिस्थिति में कृषकों के साथ है एवं कृषकों के हित के लिए निरन्तर कार्य कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!