MP कैबिनेट की अहम बैठक आज, भोपाल को बड़ी सौगात देनें को तैयार सरकार; CM मोहन देंगे हरी झंडी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 28 Jul, 2026 09:33 AM

crucial mp cabinet meeting today government set to announce a major gift

भोपालः आज यानी मंगलवार को मध्यप्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सामने रखे जाएंगे। जिन पर  चर्चा के बाद सरकार की मुहर लग सकती है। वहीं, शाम 5 बजे सीएम मोहन यादव भोपाल को बड़ी सौगात देंगे।

जानकारी के अनुसार, मोहन कैबिनेट की बैठक आज भोपाल स्थित मंत्रालय में सुबह 11 बजे आयोजित होगी। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। जिसके बाद कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर कैबिनेट की मंजूरी मिलने की संभावना है। इसके अलावा विकास कार्यों, जनहित योजनाओं और प्रशासनिक निर्णयों से जुड़े कई विषयों पर भी विचार-विमर्श होगा।

इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भोपाल को चौथे रेलवे स्टेशन की सौगात देंगे। शाम 5 बजे निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सीएम मोहन यादव रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाएंगे। करीब 6 करोड़ की लागत से बने इस रेलवे स्टेशन का आज औपचारिक उद्घाटन होने जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!