MP में इस जिले में भारी बारिश का अलर्ट, सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान

Edited By meena, Updated: 11 Aug, 2026 09:38 PM

heavy rain alert for this district in mp holiday declared for all schools

मध्य प्रदेश में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। कई जिलों जिनमें भोपाल, देवास, हरदा, राजगढ़ समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं...

भोपाल (इजहार खान) : मध्य प्रदेश में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। कई जिलों जिनमें भोपाल, देवास, हरदा, राजगढ़ समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। जनजीवन अस्तव्यस्त हैं और लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। राजधानी भोपाल की बात करें तो पिछले कई दिनों से हो रही झमाझम बारिश के चलते हालात बेहद खराब हैं। सड़कें तालाबों में तब्दील हो गई हैं। नीचले इलाकों में पानी भर गया है। इसका प्रभाव आवाजाही पर भी पड़ा है। ऐसे में हालातों को देखत हुए जिला ने कल यानी 12 अगस्त को सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा का ऐलान कर दिया गया है। इस बाबत भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी की ओर इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

आदेश के मुताबिक समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त विद्यालयो में कक्षा नर्सरी से 12वीं के विद्यार्थियों को अवकाश की घोषणा की गई है। लेकिन इसके साथ ही  समस्त शिक्षकों और कर्मचारियों के  लिए कार्यालय में उपस्थित होना होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!