एमपी के इस जिले में स्कूलों में अचानक छुट्टी का ऐलान! जानें क्या है पीछे की वजह

Edited By Vandana Khosla, Updated: 29 Jul, 2026 10:58 AM

sudden school holiday announced in this mp district find out the reason

भोपालः मध्यप्रदेश के भोपाल में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां राजधानी में स्थित कई स्कूलों में अचानक छुट्टी का ऐलान किया गया है। बता दें कि किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए और बच्चों की सुरक्षा के लिए यह अहम फैसला लिया है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को हजारों किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राजधानी भोपाल की ओर कूच किया। वहीं, बुधवार सुबह आंदोलनकारी किसान CM हाउस घेरने निकल रहे हैं। हालांकि पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मार्ग पर जबर्दस्त सुरक्षा व्यवस्थाएं की गई हैं। इस दौरान किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी भोपाल के कई स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। ताकि बच्चों को किसी तरह की मुश्किल का सामना न करना पड़े।

सूत्रों के मुताबिक नर्मदापुरम रोड के कई स्कूल आज बंद हैं। नर्मदापुरम रोड पर संभावित यातायात प्रतिबंधों के कारण विद्यालय की छुट्टी के बाद विद्यार्थियों के घर लौटने में कठिनाई होने की संभावना को देखते हुए संत जोसफ coed स्कूल, अरेरा कॉलोनी, भोपाल में अवकाश रहेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!