Edited By Desh Raj, Updated: 22 Jul, 2026 07:52 PM

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन के नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ी है। अनुराग जैन नीति आयोग के नए CEO बनाए गए हैं।
(भोपाल): मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन के नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ी है। अनुराग जैन नीति आयोग के नए CEO बनाए गए हैं। इस संबंध में केंद्र सरकार ने नियुक्ति आदेश भी जारी कर दिया है।
केंद्र सरकार की कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने बुधवार को जारी आदेश में 1989 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त करने की मंजूरी दी है। आदेश के अनुसार, वे पदभार ग्रहण करने की तिथि से अपना कार्यभार संभालेंगे।
वी.आर. सुब्रमण्यम के बाद खाली था पद
आपको बता देते हैं कि नीति आयोग के निवर्तमान सीईओ बी.वी.आर. सुब्रमण्यम का तीन साल का कार्यकाल फरवरी 2026 में पूरा हो चुका है। वर्तमान में 1994 बैच की आईएएस निधि छिब्बर के पास इस पद का अस्थायी चार्ज है। लेकिन स्थायी नियुक्ति के लिए प्रशासनिक हलकों में अनुराग जैन का नाम सबसे मजबूती से चल रहा था । अब इस संबंध में अनुराग जैन के नाम ऐलान होने के साथ ही आदेश भी जारी हो गया है।