BJP की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, इन 4 नेताओं की चमकी किस्मत, मिली बड़ी जिम्मेदारी! लिस्ट जारी

Edited By Himansh sharma, Updated: 17 Aug, 2026 07:28 PM

bjp s new national team 4 mp leaders get key posts

भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है।

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मध्यप्रदेश को भी अहम प्रतिनिधित्व मिला है। मध्यप्रदेश से लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, गजेंद्र पटेल और कविता पाटीदार को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

PunjabKesari

इसके अलावा भाजपा ने किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मध्यप्रदेश के बंशीलाल गुर्जर को दी है। नई नियुक्तियों के साथ मध्यप्रदेश के इन नेताओं की संगठन में भूमिका और मजबूत हुई है।

PunjabKesari

भाजपा की नई टीम में प्रदेश के नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारियों को आगामी संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर इन नेताओं को मिली जिम्मेदारियों से मध्यप्रदेश का पार्टी संगठन में प्रभाव और बढ़ने की उम्मीद है।PunjabKesari

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!