BJP ने पलटी बाजी,कांग्रेस को 440 वोल्ट का झटका, किसान नेता और बड़े होटल कारोबारी सैंकड़ों समर्थकों के साथ BJP में शामिल

Edited By Desh Raj, Updated: 27 Jul, 2026 11:26 PM

farmer leader and prominent hotelier join bjp with hundreds of supporters

मध्य प्रदेश के दतिया जिले से उपचुनाव को लेकर हलचल तेज है।अंतिम दौर में बीजेपी और कांग्रेस में शह और मात का खेल चरम पर है,लेकिन इसी बीच कांग्रेस  लिए बड़ी झटके वाली खबर सामने आ रही है

(दतिया): मध्य प्रदेश के दतिया जिले से उपचुनाव को लेकर हलचल तेज है।अंतिम दौर में बीजेपी और कांग्रेस में शह और मात का खेल चरम पर है,लेकिन इसी बीच कांग्रेस  लिए बड़ी झटके वाली खबर सामने आ रही है। खबर है कि  किसान नेता राजू दांगी और होटल कारोबारी दीपक सचदेवा ने अपने भारी संख्या में समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। कांग्रेस के लिए यह बड़ा राजनीतिक झटका माना जा  रहा है।

CM मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने किया स्वागत

राजू दांगी और होटल कारोबारी दीपक सचदेवा का कार्यक्रम मं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पार्टी में स्वागत किया है। दोनों नेताओं के बीजेपी में शामिल होने से पार्टी में खुशी की लहर है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस राजनीतिक कदम से  जिले के समीकरणों पर असर पड़ सकता है। दोनों नेताओं के साथ बड़ी संख्या में समर्थकों का भाजपा में आना एक बड़ा कामयाबी मानी जा रही है।

दोनों नेताओं ने जब भगवा पार्टी का दामन थामा तब उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, नरोत्तम मिश्रा सहित के साथ ही कई मंत्री और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे। राजू दांगी और दीपक सचदेवा के भाजपा को ज्वाइन करना एक बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है और ये दतिया के चुनावी समीकरणों को बदल सकता है। बीजेपी में इसको लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!