BJP का बड़ा मास्टरस्ट्रोक! हेमंत खंडेलवाल ने इन दो दिग्गज नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी देकर सबको चौंकाया, लिस्ट जारी

Edited By Himansh sharma, Updated: 16 Jul, 2026 09:01 PM

bjp announces key campaign team for datia bypoll 2026

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव-2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तैयारियां और तेज कर दी हैं।

दतिया। मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव-2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तैयारियां और तेज कर दी हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं दतिया विधानसभा उपचुनाव-2026 के प्रभारी भरत सिंह कुशवाह की सहमति से चुनाव अभियान प्रमुख एवं सह प्रमुख की घोषणा कर दी गई है। इस फैसले को चुनावी रणनीति को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

दरअसल, दतिया उपचुनाव भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का चुनाव बन चुका है। पार्टी ने पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। टिकट परिवर्तन के बाद राजनीतिक हलकों में कई तरह की चर्चाएं हुईं, लेकिन भाजपा संगठन लगातार यह संदेश दे रहा है कि पूरा संगठन एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरा है।

PunjabKesari

इसी रणनीति के तहत अब चुनाव अभियान को धार देने के लिए अभियान प्रमुख और सह प्रमुख की नियुक्ति की गई है। भाजपा का लक्ष्य बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय कर हर मतदाता तक पहुंचना है। प्रदेश नेतृत्व से लेकर स्थानीय संगठन तक लगातार बैठकें, जनसंपर्क और चुनावी गतिविधियां तेज की जा रही हैं।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा इस उपचुनाव में कोई भी जोखिम नहीं लेना चाहती। यही वजह है कि संगठनात्मक स्तर पर लगातार नए फैसले लिए जा रहे हैं, ताकि चुनावी अभियान को अधिक प्रभावी बनाया जा सके। आने वाले दिनों में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और स्टार प्रचारकों के दतिया दौरे भी होने की संभावना जताई जा रही है।

दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुकी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि संगठन की यह रणनीति चुनावी नतीजों में कितना असर दिखाती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!